रात नौ बजे कत्ल, दो बजे पुलिस को जानकारी दी…पत्नी की हत्या कर 5 घंटे सोया रहा शव के साथ, दुष्कर्म भी किया

0

नई दिल्ली.एन पी न्यूज 24 – दिल्ली के कंझावला इलाके में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पहले तो पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ 5 घंटे सोया रहा। यही नहीं, उसने शव के साथ  दुष्कर्म भी किया। बाद में खुद ही थाने जाकर जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी एक फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन दिनों घर पर ही रह रहा था।

मृतका के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही दोनों ने शादी की थी।  परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक और मृतका पहले से शादीशुदा थे। दोनों के दो दो बच्चे थे, लेकिन दो साल पहले फैक्टरी में काम करते समय दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों ने अपने परिवार को छोड़ दिया और बिना तलाक दिए शादी कर एक साथ रहने लगे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद से ही दोनों में झगड़ा चल रहा था। सोमवार की रात को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर आया, तो पत्नी किसी से फोन पर बातें कर रही थी। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। उसने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया।

पुलिस को नहीं हो रहा था विश्वास :  आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने नौ बजे हत्या की और करीब पांच घंटे तक शव के साथ ही सोया रहा। फिर रात करीब दो बजे वह घर से निकलकर कंझावला थाने पहुंचा। आरोपी ने ड्यूटी ऑफिसर के डेस्क पर बैठे पुलिसकर्मी से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले तो किसी ने भरोसा नहीं किया, लेकिन जब उसने बार-बार बात दोहराई तो पुलिसकर्मी उसे लेकर उसके घर पर गए।

जमीन पर निर्वस्त्र पड़ा हुआ था शव: पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। क्राइम टीम के मुआयने के साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.