Coronavirus : देश में 24 घंटे में 3722 नए मामले, 134 लोगों की मौत, कुल मरीजों की संख्या 78003

0

नई दिल्ली :  एन पी न्यूज 24 – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 78003 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 2549 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से 298,083 लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले 4,428,238 पार कर चुके हैं।

 

 

 

 

पिछले 24 घंटे में 3722 मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 78,003 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 49,219 एक्टिव केस हैं और 26, 234 मरीज ठीक हो गए हैं। 2549 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र में 25,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ गए हैं। अकेले मुंबई में 15,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में 1495 मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 25,922 मामले सामने आ गए हैं और 975 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मुंबई में इस दौरान 595 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा – यहां में आज सुबह 9 बजे तक 73 नए मामले पाए गए है। खोरधा में 3, गंजाम में 43, भद्रक में 9, जाजपुर में 17 सुंदरगढ़ में 2 मामले सामने आए हैं। इनमें से 71 अन्य राज्यों से लौट हैं और 2 मामले कंटेनमेंट जोन में पाए गए थे। कुल 611 मामले सामने आ गए हैं।

 

 

गुजरात – यहां भी संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। यहां 8 हजार 903 लोग कोरोना से प्रभावित हैं, जिनमें से राज्य में मौतों की संख्या 537 हो गई है।  गुजरात में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 9268 मामले सामने आ गए हैं।

 

 

गोवा – गोवा में फिर कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि रैपिड पीसीआर टेस्ट में आज 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी लोग मुंबई से गोवा आए हैं और किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। उनके सैंपल की पुष्टि के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 117 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2290 हो गई है। इसमें 135 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

 

 

 

 

मध्य प्रदेश  – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 4173 हो गई है। बुधवार को 187  लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुासर राज्य में 1937 एक्टिव केस हैं और 232 लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

 

 

 

 

 

अमेरिका में 24 घंटे में 1813 मौतें –
अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1813 लोगों की मौतें हुई हैं। इससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 84059 पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.