बड़ी खबर : पेट्रोल-डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24- – अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने मगंलवार रात पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद कर में आठ-आठ रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 2 रुपए तथा डीजल पर 5 रुपए बढ़ाया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल पर शुल्क 10 रुपए तथा डीजल पर शुल्क 13 रुपए बढ़ गया है।

 

 

 

 

सरकार के फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम कागज पर तो क्रमश: 10 और 13 रुपए लीटर बढ़ गए लेकिन इसका बोझ आम लोगों पर नहीं पड़ेगा। उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का नतीजा सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आता है। हालांकि, यह अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से अजस्ट हो जाएगी और कीमतों में इजाफा नहीं होगा।

पिछले महीने ही ब्रेंट क्रूड की कीमतें 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं। भारत की क्रूड बॉस्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतों का असर देखने को मिलता है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत के लिए क्रूड बिल काफी घट गया था। हालांकि कोरोना संकट से निपटने में जरूरी फंड जुटाने के लिए सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा उठाने की योजना पहले से ही बना रखी थी।

23 मार्च को ही सरकार ने एक्साइज ड्यूटी की सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी थी। घटते क्रूड बिल पर एक्साइज बढाने से सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। इससे बिना ईंधन की कीमत बढ़ाए सरकार जरूरी फंड को जुटा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.