मुंबई : एन पी न्यूज 24 – महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,541 हो गई। इनमें से कुल 583 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सोमवार को ही राज्य में कुल 35 लोगों की मौतें हुई, जिसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 583 तक पहुंची। सोमवार हुई 35 मौतों में से सबसे ज्यादा 21 मौतें मुंबई में हुई हैं।
17 मई तक लगाया गया धारा 144 –
राज्य में अकेले मुंबई में करीब 9000 लोग इससे संक्रमित हैं। मुंबई में बढ़ रही कोरोना संक्रमित लोगों की तादात को देखते हुए अब राज्य सरकार ने 17 मई तक धारा 144 लागू कर दी है। मुंबई के आंकड़ों पर नजर डालें तो चौबीस घंटे में आर्थिक राजधानी में 510 नए मामले सामने आए हैं। उद्धव सरकार के लिए मुंबई लगाता एक बड़ी परेशानी बनी हुई है। हालत दिन पर दिन बेकाबू होते जा रहें हैं।
Section 144 of the Criminal Procedure Code (CrPC) imposed in Mumbai till 17th May 2020. Movement of one or more persons for all non-essential services, except for medical reasons, will be prohibited between 8 pm & 7 am: Mumbai Police #Maharashtra #CoronaLockdown pic.twitter.com/Q50KnPReVU
— ANI (@ANI) May 5, 2020
ता दें कि पूरे राज्य के आधे से अधिक मामले अकेले मुंबई से होने की वजह से पूरे मुंबई को रेड जोन में रखा गया है। इस दौरान एक स्थान पर भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक का समय तय किया गया है। अधिकारी ने एक आधिकारिक आदेश के हवाले से कहा कि ‘हमने सीआरपीसी की धारा 144 को बढ़ा दिया है जिसमें लोगों के जमा होने पर पाबंदी है।’