सावधान! हवा में मिले हैं कोरोना वायरस के आनुवंशिक तत्व, वैज्ञानिकों की बड़ी चिंता

0

नई दिल्ली :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में हर दिन हजारों की संख्या में मौत हो रही है। अमेरिका में मौत का आकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। बात करें भारत की तो यहां कोरोना से अब तक 939 लोगों को जान जा चुकी है। 29458 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 7,137 लोग ठीक भी हो चुके है। इस बीच और एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गयी है।

एक ताजा शोध में वैज्ञानिकों को हवा में कोरोना वायरस के आनुवंशिक तत्व होने के सबूत मिल हैं। परंतु इस शोध में यह स्पष्ट नहीं है कि इससे संक्रमण हो सकता है या नहीं। रिसर्चर्स ने चीन के वुहान में दो अस्पतालों और कुछ सार्वजनिक स्थानों के पर्यावरण का आकलन किया। ये वह क्षेत्र हैं जहां कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए। रिसर्चर्स के इस ग्रुप में वुहान विश्वविद्यालय के शोधकर्ता भी शामिल हैं। इस अध्ययन में यह आनुवंशिक तत्व संक्रामक है या नहीं यह आकलन नहीं किया गया है। 31 स्थानों पर से 40 नमूने एकत्रित किए गए। इसमें कहा गया कि साफ-सफाई, उचित वायु संचार और भीड़ में जाने से बचने से वायरस के हवा में फैलने के खतरे को कम किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि अब तक, मनुष्यों के लिए सार्स-सीओवी-2 आरएनए के फैलने के जो तरीके सामने आए वे संक्रमित लोगों के निकट सम्पर्क में आना, संक्रमित लोगों के सांस छोड़ने या छींकने समय बाहर निकले दूषित सुक्ष्म बूंदों के सम्पर्क में आना शामिल है। इसके हवा द्वारा फैलने की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.