मुंबई : एन पी न्यूज 24 – संजय मिश्रा आज बॉलीवुड में अपना एक अलग पहचान बना चुके है। वह अपने कॉमेडी के लिए अक्सर जाने जाते है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर बार साबित किया है कि एक्टर का असली उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना होता है। इस बीच संजय मिश्रा एक बार चर्चा में आ गए है। दरअसल उन्होंने एक पुराना वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। उनका ये वीडियो उनकी एक्टिंग की तरह ही बिल्कुल अलग है।
तब भी नाचते थे अब भी नाचते है #MeAt20 😎 music वहीं हैं बस चाल बदल गई हैं 🕺🎈🌸#WatchTillTheEnd Thank you कविता दीदी & Naresh Gaur for this video pic.twitter.com/8ufHeakabR
— Sanjay Mishra (@imsanjaimishra) April 26, 2020
इस वीडियो में संजय मिश्रा बाराती डांस करते हुए नजर आ रहे है। बॉलीवुड खबरों की मानें तो ये किसी शादी का वीडियो है। इसमें संजय मिश्रा काफी युवा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने लिखा, ‘तब भी नाचते थे अब भी नाचते हैं। वहीं हैं बस चाल बदल गई है।’ वीडियो में आज एक्टर संजय को रंगील शर्ट पहने देख सकते है। उन्होंने आँखों में चस्मा पहन रखा है। इस दौरान मस्ती से वह डांस कर रहे है। संजय मिश्रा हाल ही में फिल्म कामयाब में नजर आए थे।
Leave a Reply