Coronavirus : महाराष्ट्र में 24 घंटे में 440 नए मरीज, 19 लोगों की मौत, अब तक 1188 मरीज ठीक

0

मुंबई :  एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में हर दिन हजारों की संख्या में मौत हो रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1300 से भी ज्यादा मौतें हुई है। इसके साथ ही वहां मौत का आकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। बात करें भारत की तो यहां कोरोना से अब तक 881 लोगों को जान जा चुकी है। 27,890 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 6,523 लोग ठीक भी हो चुके है।

इन सब के बीच महाराष्ट्र से बुरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 440 नए मामले सामने आये है। जबकि 19 लोगों की मौत हुई। इस बीच 1188 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गयी है। जबकि 342 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां स्थिति बेहद गंभीर होते जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के दो बड़े शहर मुंबई और पुणे हॉटस्पॉट घोषित किये गए है। हालही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि कोरोना के संकट को देखते हुए लग रहा है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 293 नए मामले पाए गए है। वहीं बात करें गुजरात की तो यहां 24 घंटे में 3,301 नए मामले सामने आये है। साथ ही 18 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मध्य प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2,090 है। जबकि राजस्थान में 2185 हो गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.