लॉकडाउन के दौरान 2 सौदागर ऑनलाइन बेच रहे थे सिगरेट, पुलिस ने थाने में पिलाई ‘चाय’!

0

बेंगलुरु : एन पी न्यूज 24 – देश-विदेश में इन दिनों कोरोना महामारी चल रही है। हर दिन इससे हजारों लोगों की मौत हो रही है। भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे रोकने के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन लागु है। ऐसे में जरुरत के सामान छोड़कर सब कुछ बंद है। हलाकि कुछ नशे के सौदागर अवैध तरीके से नशे का कारोबार जारी रखा है। इस पर बेंगलुरु में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपए की सिगरेट बरामद की है। दोनों को फ़िलहाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने की है।

पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच ने दोनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे सिगरेट की डिलीवरी देने जा रहे थे। आरोपियों के नाम अख्तर मिर्जा और तबुद्दीन मोहिद्दिन है। दोनों के मामला दर्ज़ कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.