Covid-19 : अमेरिका ने कोरोना के आगे टेके घुटने, 24 घंटे में 3176 लोगों की मौत, मौत का तांडव जारी

0

वॉशिंगटन :एन पी न्यूज 24 – विश्व की महासत्ता देश अमेरिका ने कोरोना वायरस के आगे घुटने टेके दिए है। यहां मौत का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में  3176 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही यहां पर मरने वालों की संख्या 50000 के करीब पहुंच गई है। वहां स्थिति बेहद भयावक हो गयी है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे है। अमेरिका में हो रहे मौत के आकड़ों ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।

 

 

कोरोना का अब नया केंद्र अमेरिका बन चूका है। अमेरिका पहला ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना महामारी की वजह से एक दिन में 3100 से अधिक मौतें हुई हैं। इसकी जानकरी जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय ने दी है। दुनियाभर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 18 लाख से अधिक हो चुकी है और इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार चला गया है।

 

इसके साथ ही ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 407 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा यहां पर अब तक का एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही ब्राजील में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3313 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.