अर्नब गोस्वामी को अखिलेश यादव ने दी नसीहत, ट्विटर पर किया #ArnabGoswami और #BJPTrolls का इस्तेमाल, लिखी ये बात

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अर्नब को नसीहत दी है। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया।

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर #ArnabGoswami और #BJPTrolls का इस्तेमाल करते हुए कबीर दास की दो लाइनों लिखी है। उन्होंने लिखा है कि ‘ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।’ बता दें कि सारा विवाद पालघर को लेकर है। जहां भीड़ ने हालही में दो साधु और एक ड्राइवर की पिट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद अर्नब से अपने टीवी शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कुछ सवाल पूछे थे। जिसके बाद अर्नब के मुताबिक, कल देर रात उन्हें ऊपर कांग्रेस ने हमला कराया है। जिसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया। जिसके बाद अर्नब ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है।

इधर अर्नब के खिलाफ नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी विनीता साहू ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 153 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़, झारखंड और भी कई जगह पर केस दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.