पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस पर लगा आरोप, देखें वीडियो

0

मुंबई :एन पी न्यूज 24 – रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संस्थापक और देश के जाने-माने पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर बुधवार की रात जानलेवा हमला किया गया। इसकी जानकारी खुद अर्नब गोस्वामी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, 2 अज्ञात व्यक्तियों ने अर्नब पर हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया, जब दोनों अपने स्टूडियो से घर जा रहे थे। गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर हमलें का आरोप लगाया है। हमले के वक्त अर्नब गोस्वामी की पत्नी भी सोनिया भी उस कार में मौजूद थीं, इस दौरान अर्नब गोस्वामी कार ड्राइव कर रहे थे, फिलहाल अर्नब और उनकी पत्नी ठीक हैं।

दोनों आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार – मुंबई पुलिस ने बताया है कि, हमला करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी धारा 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। अर्नब और सामिया गोस्वामी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। बता दें कि हमले के दौरान गुंडों ने कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की, जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी, हमले के तुरंत बाद अर्नब के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन गुडों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार अर्नब पर हमला करने वाले बाइक सवार गुंडे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। अर्नब ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई।

अर्नब ने वीडियो बनाकर दी हमले की जानकारी – हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसे रिपब्लिक टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अर्नब गोस्वामी कह रहे हैं कि उनपर हमला करने वाले कांग्रेस के यूथ वर्कर्स थे। वीडियो में पत्रकार ने पूरे घटना के बारे में बताया है। अर्नब गोस्वामी ने वीडियो में दावा किया है कि दोनों हमला करने वालों ने बताया है कि उन्हें कांग्रेस के हाईकमान ने कहा गया था कि अर्नब को सबक सिखाना है। अनर्ब गोस्वामी इस वीडियो में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कायर क रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी पर और भी कई आरोप लगाए हैं।

इसे माना जा रहा है कारण – हालही में अर्नब ने अपने टीवी कार्यक्रम ’10 बजे की बहस’ में कहा था कि पालघर में दो साधुओं की ह्त्या पर सोनिया गांधी आखिर खामोश क्यों हैं, क्या अगर साधुओं की जगह ईसाई पादरियों पर हमला होता तो वो भी चुप रहतीं, जिसके बाद से ही अर्नब को कांग्रेसियों की ओर से गालियां मिल रही थीं और स्टूडियो से अपने घर पहुंचते-पहुंचते वो हमले के ही शिकार हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.