दिल्ली में हालात चिंताजनक, लॉकडाउन में ढील अभी नहीं

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में लागू किए गए लॉकडाउन में सोमवार से कोई राहत नहीं दी जाएगी। दिल्ली के सभी 11 जिले वर्तमान में हॉटस्पॉट बने हुए हैं। मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद, हमने लॉकडाउन में किसी भी तरह की ढील नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि, एक सप्ताह के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सुधार होने पर छूट दी जा सकती है।

यह स्थिति और खतरनाक : मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को 186 नए मामले दर्ज किए गए और सामने आए इन सभी मरीजों में बीमारी के लक्षण बिल्कुल नहीं थे।उन्हें पता भी नहीं था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। यह और अधिक चिंता का विषय है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली ने संक्रमण के मामलों में तेजी देखी है।

इसलिए नहीं छूट : मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें लॉकडाउन में छूट के बारे में योजना बनाने की जरूरत है। केंद्र का कहना है कि कंटेंमेंट जोन / हॉटस्पॉट वाले स्थानों में लॉकडाउन में बिल्कुल राहत नहीं दी जानी चाहिए। दिल्ली के सभी 11 जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसलिए केंद्र सरकार के अनुसार, दिल्ली में कोई छूट नहीं दी जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.