रावण ने नहीं बल्कि किसी और ने बनवाई थी ‘सोने की नगरी’, जानें क्या था लंका का राज!

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –  रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। लॉकडाउन में लोगों के अपील के बाद भारत सरकार ने रामायण को दुबारा टेलीकास्ट करने का फैसला लिया। इसे दिन में दो बार टेलीकास्ट किया जा रहा है। दूरदर्शन में यह सुबह 9 और रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है। रामायण में आज राम ने रावण का वध कर दिया है। कल से अब इसके जगह उत्तरं रामायण टेलीकास्ट किया जायेगा।

रामायण दुबारा टेलीकास्ट होने के बाद एक बार फिर लोग रामायण के किरदारों के बारे में और उन प्रसिद्ध जगहों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। बता दें कि रावण को लंकापति कहा जाता था। क्योंकि वह लंका का राजा था। दस सर वाले रावण की वध भगवान श्रीराम ने युद्ध के दौरान कर दिया था। यूं तो रामायण में बताई गई कई जगहें आज भी अस्तित्व में है और दूसरे नामों से जाने जाते हैं लेकिन रामायण की एक-एक घटनाओं के गवाह भी हैं। लंका का आज कोई अस्तित्व नजर नहीं आता है।

जानकर के मुताबिक, रावण राज मतलब रावण का साम्राज्य जो रावण के पहले अस्तित्व में नहीं था, लेकिन लंका रावण के पहले अस्तित्व में था। हालांकि लंका का निर्माण रावण ने नहीं किया था। लंका रावण के भाई कुबेर का था जिसे धन का देवता भी कहा जाता है। धन के देवता कुबेर ने सोने की नगरी लंका बनवाई थी। लेकिन बाद में दुष्ट रावण ने अपने ही भाई को लंका से खदेड़ कर निकाल कर दिया और लंका पर राज करने लगा। वहीं रामायण के उत्तर कांड के मुताबिक लंका का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था लेकिन उनके भाईयों माल्यवानस सुमाली और माली ने उसे अपने कब्जे में कर लिया। इन भाईयों ने मिलकर वर्षों तक यहां राज किया और फिर स्वर्ग पर हमला बोल दिया। इस लड़ाई में स्वर्ग के देवता भगवान विष्णु से करारी हार पाने के बाद शर्म से ये वापस लंका नहीं जा सके।

इसके बाद कुबेर ने लंका को अपने कब्जे में ले लिया और यक्ष साम्राज्य का विस्तार किया जिसके रक्षक राक्षस थे। उनका भाई रावण जो आधा मनुष्य और आधा राक्षस था उसने बाद में कुबेर के हाथ से लंका को छीन लिया और लंका पर राज करने लगा, इस तरह वह राक्षसों के साम्राज्य का राजा कहलाने लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.