सोने में जबर्दस्त गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, इसके पीछे तेल का खेल तो नहीं

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – सोने का वायदा भाव शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 3.33 फीसद या 1573 रुपये की गिरावट के साथ 45,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई, जबकि चांदी का वायदा भाव 3.59 फीसद या 1588 रुपये की भारी गिरावट के साथ 42,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

इस कारण यह स्थिति : शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1.72 फीसद या 29.61 डॉलर की गिरावट के साथ 1,688.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.49 फीसद या 25.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1705.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.27 फीसद या 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 15.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। अचानक इसका रूख मुड़ गया।

इसके पीछे क्रूड ऑयल का वायदा भाव भी अहम कारण बताया जा रहा है, जो शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। एमसीएक्स पर 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव 9.22 फीसद या 144 रुपये की गिरावट के साथ 1417 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि भारत में 25 मार्च से ही संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इसके चलते शुक्रवार को भी देश में सोने के हाजिर बाजार बंद रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.