Big News : भारतीय नेवी के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव, सभी जवान INS आंग्रे से

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब और खतरनाक रूप ले लिया है। अब एक चौकानी वाली खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय नौसेना के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे के सभी जवान है। बता दें कि INS आंग्रे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजूद है। जबकि महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या सबसे ज्यादा 3 हजार के पार पहुंच गयी है।

 

बताया जा रहा है कि नौसेना में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है। जिसके बाद अब संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। सेना के जो जवान किसी कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में नहीं आए हैं, उन्हें वापस उनकी यूनिट में भेज दिया जाएगा। भारतीय नौसेना के कर्मियों को ऐसे समय पर कोरोना हुआ है जब अमेरिकी नौसेना में इसके मामले बढ़ रहे हैं। भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि युद्धपोतों और पनडुब्बियों जैसी परिचालन संपत्तियों को वायरस से मुक्त रहें और नौसेना हर समय पर तैयार रहे।

सेना में पहले भी हुए संक्रमित –
भारतीय सेना में इससे पहले भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे पहले लद्दाख में एक जवान था जो अपने पिता के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका था। सेना में कोरोना वायरस का ये पहला मामला था। सेना में दूसरा मामला कोलकाता के एक कर्नल रैंक के डॉक्टर का था, जो दिल्ली से लौटे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.