ससून हॉस्पिटल की डॉक्टर पर हमला

0
 पुणे। एन पी न्यूज 24 – कोरोना के बढ़ते प्रकोप में डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ मरीजों की जान बचाने में जुटा है। वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों पर हमले कि घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुणे के ससून जनरल हॉस्पिटल के 27 वर्षीय महिला डॉक्टर ने उसे वॉर्ड में पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। बंडगार्डन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वह मरीज को देखने वॉर्ड में गई थीं। जहां उसने उन्हें लात मारी और गालियां दीं। पुलिस ने 31 वर्षीय कोंढवा निवासी भीम ओम मगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है
शिकायतकर्ता डॉक्टर ने बताया कि वह तीन साल से ससून में रेजिडेंस डॉक्टर हैं। यहां पर भीम ओम को वॉर्ड नंबर 13 में भर्ती किया गया था। उसे निमोनिया की शिकायत थी। वह उसका इलाज कर रही थीं। भीम ओम के हाथ में कैथेटर लगा था, जिसे वह देर रात हटाने की कोशिश कर रहा था। वॉर्ड बॉय और इंटर्न डॉक्टर ने आरोपी को समझाया कि उसे कैथेटर को इस तरह नहीं हटाना चाहिए। मगर आरोपी ने किसी की नहीं सुनी। वह डॉक्टरों को गालियां देने लगा। डॉक्टर का आरोप है कि जब उन्होंने मरीज को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनके चेहरे पर जोर से मारा और फिर उन्हें भी गालियां देने लगा। वह नीचे गिर गईं। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.