लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे निहंगों ने पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला   

0

पाटियाला. एन पी न्यूज 24 – पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला। वहीं, दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया।  पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला : पुलिस ने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्हें (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी। इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।’ एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया।

7 निहंग हुए गिरफ्तार : सात भगोड़े निहंगों को गांव बलबेरा के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया। हरजीत सिंह जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.