अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 2000 की हुई मौतें, दुनियाभर में 88 हजार से ज्यादा मौतें

0

वॉशिंगटन : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे है। इसका सीधा असर अब अमेरिका में दिखने लगा है। कोरोना का अमेरिका नया केंद्र बन चूका है। अमेरिका में लगातार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी से 2000 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी ने दी है। इस तरह से अमेरिका में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,779 हो गई है।

 

 

अमेरिका का न्यूर्यार्क सिटी सबसे ज्यादा प्रभावित –
जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 2000 लोगों की मौत हुई है, यहां अब तक 14000 से अधिक मौते हुई हैं वहीं संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका का न्यूर्यार्क शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है, यहां अब तक 151,171 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 6,268 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ट्रंप ने WHO पर उठाए सवाल –
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर सवाल खड़े किए हैं। ट्रंप ने कहा है कि ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जनवरी को एक बयान दिया कि मानव-से-मानव संक्रमण नहीं था, जबकि वहां था। उन्होंने मेरी कड़ी आलोचना की जब मैंने कहा कि हम चीन से आने वाली उड़ानों को बंद करने जा रहे हैं। कई मायनों में, वे गलत थे।

https://twitter.com/ANI/status/1248019118600511489

दुनिया भर में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 15 लाख के पार –
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर की बात करें तो अब तक 1,517,614 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में 83,976 नए मरीज सामने आए हैं। यह बेहद गभीर स्थिति मानी जा रही है।

दुनियाभर में 88 हजार से ज्यादा मौतें –
वैश्विक आंकड़ों पर गौर करें तो दुनिया भर में अब तक 1,517,614 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 1,098,965 एक्टिव केसेज़ हैं। वहीं 88,446 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया भर  में सबसे ज्यादा मौतें इटली में सामने आई हैं। यहां अब तक 17,669 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन तेजी से इसे पीछे छोड़ने के लिए आगे बढ़ रहा है। यहां अब तक 14,792 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में ही यहां 600 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.