टीवी के राम भी छाए ट्विटर पर, सबसे पहले लिखा- जयश्री राम

0

नई दिल्ली.एन पी न्यूज 24 – रामानंद सागर के रामायण में भगवान श्रीराम  का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी ट्विटर पर अपने फैन्स से जुड़ गए हैं। अरुण गोविल ने ट्विटर पर आते जो पहला ट्वीट किया है वो काफी वायरल हो रहा है। अरुण गोविल ने लिखा कि आखिरकार मैंने ट्विटर ज्वाइन कर ही लिया, जय श्री राम। उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आपकी यह मुस्कुराहट सभी दु:खों को खत्म कर देती है, स्वागत है।”

 

 

दूसरी पारी में भी रिकार्ड ब्रेक : दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन में लोगों के के भारी मांग पर फिर से दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। दूसरी पारी में भी टीवी शो रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल  की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की।
बता दें कि लॉकडाउन किया गया। ऐसे में लोगों का मनोबल सदैव ऊंचा रहे, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रामानंद सागर की पुत्रवधू निशा बेन पटेल से रामायण प्रसारित करने की इच्छा व्यक्त की, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मोदी ने एक एपिसोड का 25 हजार रुपए देने की बात की थी, किंतु निशा बेन ने 25 हजार का ऑफर ठुकराते हुए इसके नि:शुल्क प्रसारण की अनुमति दी।

पुंराना वर्जन नए में कन्वर्ट किया गया : निशा बेन सागर ने बताया कि हमारे पास रामायण का पुराना वर्जन था। पीएम से बात होने के बाद इसे नए वर्जन में बदलना चुनौतीपूर्ण था। एक ही दिन में यह काम किया गया। दो बार नया वर्जन रिजेक्ट भी हुआ, पर तीसरी कोशिश में हम कामयाब हो गए। इसके लिए हमारी टीम पूरी रात जागती रही, तब जाकर यह काम हो पाया। अब हम संतुष्ट हैं कि आज की पीढ़ी को हम दूरदर्शन पर रामायण दिखाकर उन्हें कुछ नया देने का प्रयास कर रहे हैँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.