Coronavirus : पुणे में कोरोना से दूसरी मौत, 50 साल की महिला ने ससून अस्पताल में तोड़ा दम  

0

पुणे :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, पुणे में कोरोना संक्रमित से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही पुणे में मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले पुणे में 52 साल के एक शख्स की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को 1 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उनका कोरोना का टेस्ट किया गया। यह भी पॉजिटिव निकली। हैरानी की बात यह है कि महिला का आज ही रिपोर्ट सामने आया और आज ही उनकी मौत हो गयी। प्रशासन महिला के यात्रा हिस्टी की जांच में जुट गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.