नई दिल्ली, 3 अप्रैल–एन पी न्यूज 24 – सीएनजी और पीएनजी के दामों में भारी कटौती की गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी के दाम में 3. 2 रुपए प्रति किलो और घरो में पहुंचने वाले पाइप्ड गैस पीएनजी के दाम में 1. 55 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की कटौती की गई है। दोनों दरें नई दिल्ली के लिए लागू हुई.
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 3. 60 रुपए प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है। 1 अप्रैल को नेचुरल गैस की कीमतों में 26% की गिरावट दर्ज की गई थी।
क्या है नया भाव
दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी का दाम 42 रुपए हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 47. 74 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। यहां पीएनजी की नई कीमत 1. 65 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर, मुज़फ्फरनगर में 56. 65 रुपए किलो, करनाल में 49. 85 रुपए किलो और गुरुग्राम में 54. 15 रुपए किलो सीएनजी मिलेगा।
6 महीने में तय होते है दाम
नेचरल गैस का दाम हर साल अप्रैल और एक अक्टूबर को तय होता है।
Leave a Reply