नेपाली नागरिकों ने PM मोदी और भारतीय अधिकारियों के लिए जमकर बजाई ताली, जानें क्या है पूरा मामला

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – देश में इन दिनों लॉकडाउन शुरू है। इस दौरान कई मजदुर, विदेशी लोग फंस गए है। हालांकि सरकार की तरफ से जितना संभव वो कर रहे है। इस बीच भारत-नेपाल सीमा पर फंसे नेपाली लोग पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय अधिकारियों की मुक्‍त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण नेपाल ने अपने नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने से रोक दिया था। जिसके बाद थोड़ी देर स्थिति काफी गंभीर हो गयी थी।

लेकिन, भारतीय अधिकारियों द्वारा उनके रहने व भोजन की व्‍यवस्‍था करने के बाद स्थिति एक दम बदल गयी। दरअसल सबसे पहले भारतीय प्रशासन ने नेपाली नागरिकों को फिजिकल डिस्‍टेंसिंग कतार बना कर खड़ा कर दिया। जिसके बाद उन सभी के लिए  भोजन व पानी उपलब्ध कराया गया और रहने खाने के लिए भारतीय अधिकारियों ने व्यवस्था की है, जो काबिले तारीफ है। जिसके बाद नेपाली नागरिकों ने पीएम मोदी व अधिकारियों का जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया। नेपाली नागरिकों ने कहा कि लॉकडाउन होने के बावजूद हमें अपने वतन नेपाल लौटने पर खुशी थी, लेकिन चार दिन से भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में ठहरे हुए हैं। हम लोगों को बार्डर पार नहीं करने दिया गया। लेकिन यहां हमे अच्छा खाना मिल रहा है वही रहने के लिए भी उत्तम सुविधा दी गयी है।

क्या है पूरा मामला –
भारत-नेपाल सीमा सील होने के बाद सोमवार की देर रात अपने वतन जाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों की संख्या में नेपाली मूल के लोग एकत्र  हो गए थे। तनाव बढ़ने पर नेपाली प्रहरी दल (नेपाली पुलिस) ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके बाद नेपाली नागरिक नो मेंस लैंड पर 24 घंटे धरने पर बैठ गए। इसके बाद अधिकारियों ने इन लोगों को विभिन्‍न जगहों पर ठहरा कर उनके रहने और खाने की व्‍यवस्‍था की। लॉकडाउन के बाद इन्‍हें अपने देश भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.