बर्थडे मनाने घर से बाहर केक ले जाना पड़ा महंगा

0
पिंपरी। एन पी न्यूज 24 – बर्थडे मनाने के लिए घर से बाहर केक ले जाना दो युवतियों को महंगा साबित हुआ है। उन्हें केक ले जाते वक्त रोकने पर दोनों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ विवाद किया। इसके चलते दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह पिंपरी चिंचवड़ के वाकड परिसर में यह मामला सामने आया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देशभर में 21 दिनी लॉक डाउन घोषित किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने और घरों में रहने की अपील की है। इसके बावजूद बीती सुबह 25 से 26 उम्र की दो लड़कियां घर से बाहर केक ले जाते हुए नजर आयी। पुलिस ने उनसे बाहर निकलने की वजह पूछी तो कोई वजह बताए बिना वे पुलिस कर्मचारियों के साथ विवाद करने लगी। इस बात की जानकारी मिलते ही वाकड थाने की महिला पुलिस अधिकारी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। यह सुनते ही दोनों युवतियों के तेवर ठंडे पड़ गए। हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिसवालों के साथ विवाद करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.