मुंबई : एन पी न्यूज 24 – देश में इन दिनों लॉकडाउन शुरू है। सभी अपने-अपने घरों में है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने वही आक्रामक तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। भज्जी ने वीडियो में एक कैप्शन भी दिए है। जिसमें लिखा है कि पंगा नहीं लेना। भज्जी ने हालही में अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ हुई टक्कर दिखाया और साथ में पंगा मत लेना का मैसेज भी शेयर किया।
Panga nahi lena.. burraaahh 🇮🇳💪🏏✅ pic.twitter.com/3b9KWDfRDw
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 1, 2020
भज्जी ने एक पुराने मैच का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हरभजन के साथ प्रवीण कुमार दूसरे छोर पर दिख रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी नजर आते हैं। वहीं हरभजन से टकराते हुए पंगे लेते पर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी दिख रहे हैं। अख्तर के हुई टक्कर पर छक्का लगाने के बाद ही भज्जी ने ऐसा जोशीला रिएक्शन दिया था।
Leave a Reply