तबलीगी जमात के कार्यक्रम में मीरा भाईंदर के 15 लोग शामिल हुए थे 

0
मीरारोड, 2 अप्रैल -एन पी न्यूज 24 – दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में हुए धार्मिक कार्यक्रम तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए मीरा भाइंदर से 15 लोग गए थे. लेकिन इनमे से केवल दो लोग ही वापस शहर लौटे है।  13 लोग दिल्ली से अपने मूलगांव चले गए. जबकि कुछ लोगों के कई महीने से यहां नहीं रहने की खबर सामने आई है।  शहर में लौटे दो लोगों को घर में ही अलग कमरे में रखा गया है. मनपा और पुलिस उन पर नज़र रख रही है।
मार्च महीने में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए थे जिनमे से कई को कोरोना वायरस होने से इसके देश भर में फैलने से खलबली मच गई है।  इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से लोगों के शामिल हुए थे. अब इसकी जानकारी उन उन क्षेत्र के पुलिस और मनपा प्रशासन को दी जा रही हैं।  इसके तहत मीरा भाईंदर से 15 लोगों के इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई है।  नयानगर पुलिस स्टेशन सीमा से 5, नवघर क्षेत्र से 4, काशीमीरा क्षेत्र से 3, भाईंदर क्षेत्र से 2 जबकि मीरारोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 1 व्यक्ति शामिल है।
पुलिस और मनपा ने 15 लोगों के बारे में पता किया है।  इन 15 में से नयानगर व नवघर क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति अपने घर में मिले है।  बाकी लोग अपने घरो पर नहीं मिले है।  कुछ लोगों के बारे में पता चला है कि वह पिछले कई महीने से यहां नहीं रह रहे थे. इन लोगों के दिल्ली से अपने गांव चले जाने की संभावना जताई जा रही है।  नवघर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति 13 मार्च को दिल्ली गए थे और 21 मार्च को वापस लौट आये . नयानगर और नवघर के इन दोनों लोगों को उनके ही घर में अलग रखा गया है।  सूत्रों का कहना है कि उनमे कोरोना के लक्षण नहीं दिखे है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.