अब सरोजिनी नायडू बनेंगी ‘सीता’  

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – दीपिका चिलखिया…एक ऐसा नाम, जो टेलीविजन के पर्दे पर दोबारा लौट आया है। लॉकडाउन के कारण फिर से प्रसारित होने वाले रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका ने बताया कि वह जल्द ही भारत की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने जा रही हैं।  दीपिका ने कहा- यह किरदार सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसा इसलिए भी है कि माता सीता को तो किसी ने देखा नहीं था। उसे पर्दे पर मैंने जीवंत कर दिया लेकिन सरोजिनी नायडू से लोग परिचित हैं। ऐसे में गेटअप से लेकर संवाद तक मुझे कड़ी मेहनत करनी है।’

साथ ही दीपिका ने बताया, ‘मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बन रही एक फिल्म में भूमिका निभा रही थी। इसके अलावा एक फिल्म गालिब है, उसमें भी काम कर रही हूं। इन दोनों फिल्मों के राइटर धीरज मिश्रा हैं। फिल्म के दौरान ही उनसे इस आइडिया पर बात हुई। बात में मुझे भी लगा कि यह किरदार मेरे लिए परफेक्ट है।’ अब लोगों के सामने आने वाला यह चेहरा अपने किरदारों के साथ कितना न्याय कर पाता है, यह तो समय ही बताएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.