रांची, 1 अप्रैल -एन पी न्यूज 24 – झारखंड भी अब कोरोना की चपेट में आ गया है। राजधानी रांची में कोरोना पीड़ित पहली युवती मरीज मिलने से सूबे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रांची के हिंदपीठी इलाके को शील कर कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना संक्रमित महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह इसी इलाके में रुकी थी. मलेशिया की इस धर्म प्रचारक युवती ने 16 मार्च को नई दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-1 बॉगी से सफर किया था।
सभी लोगों की जांच के लिए प्रशासन तैयार
प्रशासन ने राजधानी एक्सप्रेस की इस बॉगी में यात्रा करने वाले सभी लोगों को प्रशासन से संपर्क करने और अपनी जांच कराने के लिए कहा है। एक बयान में रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राम महिमापत रे ने रांची के लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति 16 मार्च 2020 को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सफर करके रांची पहुंचे है वह इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे और आवश्यक रूप से अपनी जांच कराये।
घर हुआ सील, आसपास के लोग हुए क्वारंटाइन
युवती जिस घर में रुकी थी उसे सील कर दिया गया है। साथ ही उसके घर और पड़ोस के लोगों को क्वारंटाइन के लिए रिम्स हॉस्पिटल भेज दिया है जहां सभी की स्क्रीनिंग हो रही है। जिन घरो में मलेशिया से आये लोग रुके थे उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार मलेशियाई नागरिक जमात के रूप में रांची के मक्का मस्जिद, मदीना मस्जिद और बड़ी मस्जिद इलाके में रह चुके है।
Leave a Reply