लॉकडाउन में वॉट्सऐप, टिकटॉक और इंस्टाग्राम नहीं बल्कि ये ऐप बना पॉपुलर, धड़ल्ले से लोग कर रहे डाउनलोड

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों कई देशों में लॉकडाउन शुरू है। लोग घरों में बैठकर ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे है। इस बीच ज़ूम ऐप  (Zoom App) नामक एक ऐप काफी पॉपुलर हो रहा है। युवाओं के बीच इस ऐप का क्रेज़ काफी देखा जा रहा है। आज के समय में यह ऐप पॉपुलैरिटी में एक नंबर पर है। ये इंडिया में सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है।

इस मामले में Zoom App ने वॉट्सऐप, टिकटॉक और इंस्टाग्राम को भी पीछे छोड़ दिया है। ज़ूम एक ऐसा ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं।

जानिए क्या है ज़ूम ऐप –
सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप का बनाया ये ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है। ज़ूम एक ऐसा ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक इस ऐप को 500 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.