महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण खबर ! सप्ताहभर में तामपान का पारा बढ़ेगा


temperature
मुंबई, 1 अप्रैल –एन पी न्यूज 24  – महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है।  वही दूसरी तरफ बादल, हवा के साथ बेमौसम बारिश ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अब आने वाले सप्ताह में महाराष्ट्र में धुप की तेज़ी बढ़ेगी।
मध्य भारत और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले सप्ताह में तापमान का पारा चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।  यह अंदाज मौसम विभाग ने लगाया है।

 

पिछले दी सप्ताह में महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हुई है।  इसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है।  इस सप्ताह तेज़ गर्मी की शुरुआत होगी।
पिछले सप्ताह तापमान का पारा नीचे चला गया था।  अब अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान का पारा बढ़ेगा। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी होगी।
पिछले कई दिनों में महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रों में बादल, हवा के साथ बारिश ने नई परेशानी शुरू कर दी है।  महाराष्ट्र के गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडार, बुलडाना, चंद्रपुर और गढ़चिरोली जिले में बादल के साथ तेज़ हवाओ के साथ बारिश हुई थी. बेमौसम बारिश से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *