Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के मिले 16 नए मरीज, अब तक 12 की मौत, मरीजों की संख्या 320, स्थिति गंभीर
मुंबई :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन इस महामारी से हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। अब इसका सीधा असर भारत पर दिखने लगा है। मौजूदा समय में देश में 1619 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जबकि अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है।
Maharashtra: 16 more persons have tested positive for #COVID19 in Mumbai and two more cases have been reported in Pune, taking the total number of cases in the state to 320. Total 12 people have died due to #COVID19 in the state till now. pic.twitter.com/IKzSV4YRy0
— ANI (@ANI) April 1, 2020
महाराष्ट्र में कोरोना के मिले 16 नए मरीज –
ताजा आकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ित की संख्या अब तक 320 के पार पहुंच गयी है। जबकि 12 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में राज्य की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ ही घंटों में कोरोना के 16 नए मरीज मिले है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मुंबई और आसपास से मिले है। जबकि 2 नए मामले पुणे से सामने आये है।
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 320 –
जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 320 तक पहुंच गयी है। पिछले कुछ समय से यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि इससे रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने तमाम तरह के कदम भी उठाये है। पूरा देश इन दिनों लॉकडाउन है। शहर, बाजार, दुकानें सब कुछ बंद है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। लेकिन, दिन व दिन आकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। जो हर किसी के लिए चिंता जनक है।
अब तक 12 मौतें –
महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मुंबई और पुणे में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। हालही में मुंबई विभाग में 59, अहमदनगर में 3,पुणे में 2, ठाणे में 2, कल्याण-डोंबिवली में 2, नवी मुंबई और वाशी-विरार में 2-2 ऐसे कुल 72 नए मरीज पाए गए है।