नई दिल्ली, 1 अप्रैल -एन पी न्यूज 24 – कोरोना संकट के बीच खबर आ रही है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले कर सकता है। दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ISIS के गुट दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से जगह जगह ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले की साजिश रच रहे है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियो ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवानो को आंतकी संगठन ISIS अपना शिकार बना सकता है।
इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, स्पेशल सेल ने कहा कि फील्ड स्टाफ को नए हालात के मद्देनज़र जल्द ही ब्रीफ किया जा सकता है।
दिल्ली बॉर्डर सील, पुलिस ने कसा शिकंजा
लॉकडाउन के बाद से ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटे दिल्ली बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है। जगह जगह चेकिंग के बाद ही बेहद जरुरी काम या ड्यूटी के लिए निकले लोगों को छोड़ा जा रहा है। पुलिस जगह जगह गरीबो और लाचारों के बीच खाना भी बाँट रही है।
दिल्ली के साथ देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को देश में कुल 1397 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 146 नए मामले थे.
इस वायरस से अब तक देश में 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 123 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है।
Leave a Reply