चीन के बदनाम वुहान का मीट बाजार फिर से खुला, फिर से शुरू हुई चमगादड़ों की बिक्री 

0

बीजिंग, 31 मार्च – एन पी न्यूज 24 – लगता है चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है।  दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलाकर हज़ारो लोगों को मौत की नींद सुलाने और लाखो लोगों की जिंदगी को संकट में डालने के बाद भी चीन में सुधार के  कोई लक्षण  नहीं दिखाई दे रहे है. चीन के जिन वुहान से कोरोना वायरस फैला था उसी वुहान में एक बार फिर से चमगादड़ की बिक्री शुरू हो गई है।  चमगादड़ ही नहीं बल्कि 120 तरह के जंगली जानवरो की ताज़ा मीट बिकने  लगी है. बाजार में कुत्ते, बिल्ली और चमगादड़ की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है.

बताया जा रह है कि तीन महीने पहले इसी तरह वुहान के मीट मार्केट से कोरोना वायरस फैला था. यह वायरस चमगादड़ के रास्ते कोरोना वायरस के रूप से इंसानी शरीर में प्रवेश कर गया. अब तक इस वायरस से 33 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  इसने यूरोप समेत अमेरिका को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।
बड़ी मात्रा में बिक रहा है चमगादड़ 
चीन के बाज़ार में एक बार फिर से चमगादड़ बेचा जाने लगा है।  इसके अलावा कुत्ता, बिल्ली, बिच्छू और अन्य जानवर के ताज़ा मांस बेचे जा रहे है।  चीन की सरकार लोगो को बाजार में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि फिर से बाजार की अर्थव्यवस्था में सुधार आये.
तीन महीने से बंद था मार्केट 
वुहान शहर में कोरोना वायरस की वजह से 23 जनवरी को लॉकडाउन हुआ था।  देश के  सभी संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कंपनी बंद  कर दी गई थी. अब तीन महीने बाद  चीन में  जीवन सामान्य होने लगा है।  वुहान का बदनाम मीट बाजार  फिर से खुल गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.