Coronavirus : राज्य में मिले 72 नए मरीज, महाराष्ट्र में ‘कोरोना’ मरीजों की संख्या 302 पार

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –– कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन इस महामारी से हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। अब इसका सीधा असर भारत पर दिखने लगा है। मौजूदा समय में देश में 1442 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जबकि अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है।

 

 

 

 

 

महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ित की संख्या अब तक 302 के पार पहुंच गयी है। जबकि 10 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में राज्य की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। ताजा आकड़ों के मुताबिक, आज कोरोना के 72 नए मरीज मिले है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मुंबई और आसपास से मिले है। जिस वजह से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी की वजह से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मुंबई और पुणे में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई विभाग में 59, अहमदनगर में 3,पुणे में 2, ठाणे में 2, कल्याण-डोंबिवली में 2,  नवी मुंबई और वाशी-विरार में 2-2 ऐसे कुल 72 नए मरीज पाए गए है। कोरोना के खतरे को देखते हुए पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। हालांकि इसके बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि कोरोना मरीज के संख्या में महाराष्ट्र के बाद केरल का नंबर आता है जहां सबसे ज्यादा मरीज पाए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.