दक्षिण कोरिया ने ऐसा फार्मूला अपनाया कि कोरोना का डर खत्म होता गया    

0

 नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है, लेकिन एक ऐसा भी देश है जिसने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए इस कहर को रोकने में कामयाबी हासिल की है, वह देश है दक्षिण कोरिया। यहां की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देख ट्रिपल टी फार्मूले पर काम किया। इसमें पहले मरीज की पहचान फिर उसकी जांच और फिर इलाज शामिल था। अंग्रेजी में कहें तो इसको Trace-Test-Treat कहा जाएगा।

पहला केस एक महिला का था : आपको यहां पर ये भी बता दें कि यहां पर इसका पहला मामला 20 जनवरी को सामने आया था। एक महिला को जांच के बाद इस वाययर से संक्रमित पाया गया था। ये महिला कुछ समय पहले ही वुहान से वापस आई थी। लेकिन इसके बाद यहां पर बड़ी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए थे। इसके पीछे वजह बनी थी शिंकॉन्जी चर्च। इस चर्च की प्रार्थना सभा में उसने हिस्सा लिया था। इसके बाद यहां शामिल हुए ज्यादातर लोग इसकी चपेट में आ गए थे। मामला सामने आते ही और मरीज की लोकेशन ट्रेस होते ही प्रशासन ने सबसे पहले इस चर्च के सभी दो लाख सदस्यों की सूची हासिल की।  सभी को क्वारंटाइन किया गया और जो इस जांच के बाद संक्रमित पाए गए उनका पूरा इलाज किया गया।  देश में इसके लिए नए नियम बनाए गए और इन नियमों को तोड़ने पर जुर्माने की राशि को दो लाख से बढ़ाकर सात लाख तक कर दिया गया। सजा के तौर पर नए नियम में एक साल की सजा का भी प्रावधान किया गया। इसके बाद स्थिति सुधरती चली गई।  बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 722196 मामले सामने आ चुके हैं और 33976 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 151766 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.