बारामती में पुलिस व स्थानीयों के बीच झड़प

0
पुणे। एन पी न्यूज 24 – उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालकमंत्री अजित पवार के गृह नगर यानि बारामती से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के दौरान शनिवार को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस घटना में नियमों का पालन करवाने का प्रयास कर रहे 10 पुलिसकर्मियों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें दो पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया है। सड़क पर बेवजह घूम रहे कुछ लोगों को पुलिसवालों ने घर जाने के लिए कहा। इससे नाराज युवकों और दो पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। कुछ देर में मामला बड़ा हो गया और 25 से 30 गांववाले मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया।
इसमें पांच वरिष्ठ अधिकारी और नौ महिला कर्मियों सहित लगभग नौ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 14 लोगों को अब तक पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जारी है। बहरहाल इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को जनता से संवाद साधते वक्त इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, कोरोना से लड़ने में हमारा सहयोग दें। बेवज़ह भीड़ न जुटाएं, पुलिस वालों से न उलझें। अपने घरों में सुरक्षित रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.