जुन्नर में 20 हजार लोगों को किया क्वारंटाइन

0
पुणे। एन पी न्यूज 24 – शहरों के साथ ही महाराष्ट्र के ग्रामीण भागों में भी कोरोना महामारी अपना पांव तेजी के साथ पसार रही है। पुणे जिले के जुन्नर तहसील में 20 हजार लोग क्वारेंटाइन किये जाने की खबर है। जिला प्रशासन ने पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के आसपास के क्षेत्र को जीपीएस स्केनिंग करवा रही है। गौरतलब हो कि देश में महाराष्ट्र और राज्य में पुणे में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैला है।
असल में पुणे के एक आंगनबाड़ी सेविका कोरोना पॉजिटिव मिली है, उसके चलते जिले के 28 गांव खतरे में आ गए हैं। इन गांवों को क्वारंटाइन किया गया है। इस कड़ी में जुन्नर तहसील में 20 हजार लोग क्वारंटाइन किए गये हैं। ज्ञात हो कि पुणे में 11 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिला था। दुबई में छुट्टी बीताकर लौटे दंपति में कोरोना की पुष्टि हुई्। इसके बाद राज्य सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सबसे पहले पति-पत्नी को भर्ती किया। फिर उनकी बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई। भारत लौटने के बाद उनके संपर्क में जो-जो आया, सबको क्वारेंटाइन किया।
इसके बाद जो ओला ड्राइवर उन्हें लेकर मुंबई से पुणे गया था, उसे भी निगरानी में लिया गया। जो पॉजिटिव निकले, उनके संपर्क में आए लोग ढूंढ़े गए्। पता चला कि ड्राइवर के संपर्क में आई 65 वर्षीय महिला को भी संक्रमण है। हालांकि, डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस दंपति के साथ दुबई गई 40 लोगों की टीम के प्रत्येक सदस्य की शिनाख्त कर जांच की गई। जीपीएस की मदद से पूरे इलाके को स्कैन किया गया। घर-घर सर्वे किया गया। मरीजों की पहचान कर उन्हें क्वारेंटाइन किया गया। उस दंपति को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.