कोरोना वायरस के डर और दहशत के बीच बिहार में बर्ड फ्लू का काला साया, पशुपालन विभाग ने सैकड़ों मुर्गियों को दफनाया 

0
पटना, 28 मार्च –एन पी न्यूज 24  – बिहार की राजधानी पटना में बर्ड फ्लू के कुछ मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।  कोरोना के हाहाकार के बीच यह बेहद बुरी खबर है।  शहर के विभिन्न इलाको में मरे हुए कौवों और अन्य पक्षियों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।  इस तरह कोरोना के साथ साथ बर्ड फ्लू का भी खतरा सबके सामने काल बनकर आ गया है।  वेटनारी ऑफिसरो ने माना है कि पटना में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है।
अब पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गियों को मारा जा रहा है।  पटना में बिहार पशुपालन विभाग ने सैकड़ों मुर्गो और मुर्गियों को मारकर दफनाया है।  कहा जाता है कि बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से यह रोग इंसानों में फ़ैल जाता है।
जिन इलाको में बर्ड फ्लू के मामले सामने आये है उसे सर्विलांस पर रखा गया है।  अब केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम किया जा रहा है।  पशुपालन विभाग ने लोगों को बीमार मुर्गियों के संपर्क में आने से बचने और पंख आदि को छूने के बाद साबुन से हाथ धोने की नसीहत दी है।
गौरतलब है कि बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति में तेज़ बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई देते है।  इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जानकारों का मानना है कि लोग लॉकडाउन में घरो में बंद है ऐसे में इस रोग के फैलने की संभावना कम हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.