साल में 800 करोड़ की कमाई करने वाले धोनी ने कोरोना वायरस पीड़ितों को दान किये 1 लाख रुपए, फैंस भड़के 

0
नई दिल्ली, 27 मार्च –एन पी न्यूज 24  – कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अब सितारे मदद की पेशकश के साथ सामने आ रहे हैं. फ़िलहाल इस लाइन में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सामने आया है। भारतीय कक्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र  सिंह धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लाख रुपए का दान दिया हैं।  उनकी इस मदद पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी खिंचाई कर रहे है।  फेन्स का कहा कि सालाना 800 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले धोनी का सिर्फ एक लाख रुपए की मदद दुखद है।  वही सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के रहत कोष में 25-25 लाख रुपए का दान दिया है।
राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा 
महेंद्र सिंह धोनी दवारा दी गई रकम का इस्तेमाल पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।  धोनी की इस पहल के बाद अब तक 12 लाख रुपए जुटा लिए गए है।
पुणे से है धोनी का रिश्ता 
धोनी आईपीएल के दो सीजन 2016 और 2017 में राइज़िंग पुणे सुपरजॉइंट्स का हिस्सा रह चुके है।  2016 में धोनी ने पुणे की कप्तानी की थी।
सचिन तेंदुलकर ने दिए 50 लाख 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भी 50 लाख रुपए की मदद की है।  इसमें 25 लाख रुपए महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष और 25 लाख रुपए केंद्र सरकार के राहत कोष के लिए दिया गया है।  इससे पहले ;सौरव गांगुली, इरफ़ान और यूसुफ़ पठान जरुरतमंदो के बीच मास्क बांट चुके है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.