मुंबई, 27 मार्च –एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। देश में अब तक 724 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 147 तक पहुंच गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार सांगली जिले के एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। स्थिति बेहद गंभीर है।
Related Posts
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। सांगली के एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना पीड़ित थे. इसके बाद फिर परिवार के 5 लोगों के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई. अब घर के 12 लोगों को कोरोना होने की जानकारी सामने आई हैं। मुंबई के साथ साथ पुणे और सांगली में कोरोना ने कोहराम मचा रखा हैं।