Coronavirus से दुनियाभर में अब तक 21 हजार लोगों की मौत, देश में 613 मामले

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – इन दिनों कोरोना वायरस से लोगों में डर का माहौल है। हर तरफ भयावक स्थिति पैदा हो रही है। देश-विदेश सभी जगह कोरोना से लोगों की लगातार मौतें हो रही है। इस बीच भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।  इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नयी जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। डब्लूएचओ ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए कोरोना वायरस का नया केंद्र बन गया है। चीन के वुहान के बाद सबसे ज्यादा मौत न्यूयॉर्क में हो सकती है।

दुनियाभर में अब तक 21 हजार लोगों की मौत –
कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 20000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक दुनिया में कोरोना वायरस के 427940 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।  इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मौतों के साथ इटली आगे है। इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 6820 मौतें हो चुकी है।

देश में अब तक 613 मामले सामने आये है। जिसमें सबसे ज्यादा ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 125 केस आए हैं। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर केरल है, यहां 101 लोगों संक्रमित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.