मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्‍मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी को राजकपूर ने ही खोजा था ऐसा माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ही नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी रखा था।

राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया था। यह फिल्म उस दौर में सुपरहिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। निम्मी ने 16 साल फिल्मों में काम किया। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था।

बॉलीवुड के रिपोर्ट की मानें तो दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे। निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.