Coronavirus की वजह से अब तक ‘इन’ पांच देशों में हुई है सबसे अधिक मौतें

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – इन दिनों कोरोना वायरस से लोगों में डर का माहौल है। हर तरफ भयावक स्थिति पैदा हो रही है। देश-विदेश सभी जगह कोरोना से लोगों की लगातार मौतें हो रही है।  इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नयी जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। डब्लूएचओ ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए कोरोना वायरस का नया केंद्र बन गया है। चीन के वुहान के बाद सबसे ज्यादा मौत न्यूयॉर्क में हो सकती है। इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक पूरे विश्व में 20 हजार से अधिक मौतें हुई हैं तो वहीं 450000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इन’ पांच देशों में हुई है सबसे अधिक मौतें –
इटली – छह करोड़ की आबादी वाले इस खूबसूरत यूरोपीय देश में अब तक 74,386 मामले सामने आए हैं, इसमें 7,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है और करीब 9000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वुहान शहर से खास संबंध होने की वजह से इटली में सबसे अधिक तबाही हुई है।

स्पेन – अचानक से बढ़ते मामलों की वजह से इस देश में मृतकों की संख्या चीन से अभी अधिक हो गई है। यहां अब तक 47,611 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 3,445 लोगों की मौत हुई है तो 5,367 लोग ठीक हुए हैं।

चीन – कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र रहे चीन में तेजी से हालातों पर काबू पाया गया और तीन महीने के अंदर ही वायरस के प्रभाव को रोक दिया गया। यहां अब तक 81,218 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 3,281 लोगों की मौत हुई है और 73,650 लोग ठीक हुए हैं।

ईरान – पश्चिमी एशिया वाले आठ करोड़ की आबादी वाले इस देश में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं और रोजाना मृतकों की संख्या बढ़ रही है। यहां अब तक कुल 27,017 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 2,077 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,625 लोग ठीक हुए हैं।

फ्रांस – छह करोड़ की आबादी वाले इस मुल्क में अचानक से मामलों में बढ़ोतरी शुरू हुई है और बुधवार तक मृतकों की संख्या 1,331 हो गई, वहीं इससे 25,233 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 3,900 लोग स्वस्थ हुए हैं।

फिलहाल कोविड-19 की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं और यहां पर सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। साथ ही रोजाना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 180 से अधिक देशों में यह महामारी फ़ैल चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.