कोरोना वायरस : जानिये कितनी देर तक जिन्दा रहता है यह वायरस, रिसर्च में हुए हैरान करने वाले खुलासे 

0
नई दिल्ली, 26 मार्च –एन पी न्यूज 24 – कोरोना ने लोगों के अंदर इस कदर डर भर दिया है कि पूरी दुनिया में लोग अतिरिक्त सावधानी बरतने लगे है।  लोग किसी भी चीज को छूने से डरने लगे है।  ऑफिस में डेस्क साफ करके ही काम शुरू कर रहे है।  ट्रेनों के हेंडल पकड़ने से भी डर रहे है।
साफ सफाई का बढ़ा जोर 
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कर्मचारी को बचाने वाले कपडे भेजे जा रहे है।  ये टीमें प्लाजा, पार्को और सड़को पर इन्फेक्शन को रोकने वाली दवाइयों का छिड़काव करती है।  दफ्तरों, हॉस्पिटल्स, दुकानो और रेस्टोरेंट में साफ सफाई के के इंतजाम पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। टॉयलेट से आने वाला व्यक्ति  ठीक से हाथ नहीं धोता है तो उसके जरिये छूने वाली चीजें संक्रमित हो सकती है।
हाथ से चेहरा छूना मुख्य वजह नहीं 
चेहरे को हाथ से छूने को वायरस फैलने की मुख्य वजह नहीं मानी गई है।  इसलिए डब्लूएचओ और दूसरे अन्य संस्थान हाथ धोना और बार बार छुई जाने वाली सतह को रोज साफ करना इस वायरस के फैलने से रोकने के लिए मुख्य माना गया है।
28 दिन तक रह सकता है वायरस 
कुछ स्टडी से पता चला है कि यह वायरस मेटल, ग्लास और प्लास्टिक पर 9 दिन तक जीवित रह सकते है।  कम तापमान में यह वायरस 28 दिन तक रह सकते है।
रिसर्च में हुए नए खुलासे 
रिसर्च से पता चला है कि यह वायरस छींक या खांसी के दौरान बाहर निकलने वाले बूंदो में तीन घंटे तक जीवित रह सकते है।
कहां ज्यादा नहीं रह पता वायरस 
यह वायरस कार्डबोर्ड पर 24 घंटे और प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील की सतहों पर 2-3 दिन तक टिका रह सकता है।  रिसर्च से पता चला है कि 62-71% अल्कोहल या 0. 5% हाइड्रोजन परऑक्साइड ब्लीच या 0. 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट वाली ब्लीच से सतह साफ़ करने से कोरोना वायरस को एक मिनट के भीतर नष्ट किया जा सकता है।
ज्यादा तापमान में भी असरदार 
कोरोना वायरस तापमान 56 डिग्री और या 132 डिग्री फॉरेनहाइट से ऊपर के तापमान पर मर जाता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.