वर्दी पर हमला ! आवारा युवको को  रोका तो पुलिस पर चढ़ा दिया टू व्हीलर, पुलिस अधिकारी गंभीर 

0
वसई, 25 मार्च –एन पी न्यूज 24  – लॉकडाउन के मद्देनज़र वसई पूर्वेस  के नाका में नाकाबंदी कानून का पालन करा रहे एक पुलिस सब इंस्पेक्टर पर कुछ आवारा युवको ने टू व्हीलर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। यह घटना वसई पूर्वेस में घटी. इस घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार होने में सफल रहे.इस घटना में जख्मी हुए पुलिस अधिकारी का नाम सुनील पाटिल है।  वह वालीव पुलिस स्टेशन में तैनात है।  मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे देश में कोरोना के मद्देनज़र लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर नाके पर ड्यूटी कर रहे थे।
25 मार्च की सुबह 11 बजे कुछ आवारा युवक टू व्हीलर पर घूम रहे थे।  उन्हें पुलिस ने हरकाया और उन्हें रुकने का इशारा दिया। लेकिन सभी वहां से भागने लगे. लेकिन सुनील पाटिल ने सभी को पकड़ने लगे. लेकिन एक युवक टू व्हीलर पर था. उसने सुनील पाटिल पर टू व्हीलर चढ़ाकर उन्हें जान से मरने का प्रयास किया। इसके सब सभी वहां से फरार हो गए।  इस घटना में पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी सिर पर गंभीर चोट लगी है।  उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  अब पुलिस उन युवको की तलाश में जुट गई है।  पुलिस ने टू व्हीलर चढाने वाले युवक को पकड़ लिया है।  उसके खिलाफ 320 /2020 के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में पुलिस ने सहलाद राकेश राजभर (22 ) को गिरफ्तार किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.