कोरोना न डराओ हमें, अकेले है तो क्या गम है, दुनिया भर से आ रही हौसला और ऊर्जा देने वाली तस्वीरें 

0
नई दिल्ली, 25 मार्च – एन पी न्यूज 24 – लॉकडाउन की स्थिति में अकेलापन आपको परेशान कर सकता है।  लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है।  आपको बता रहे है दुनिया के उन देशो के बारे में जहां लोग अकेले ही कोरोना से जंग लड़ रहे है।
फिलीपींस की राजधानी मनीला में बाजार बंद है लेकिन इस व्यक्ति को कुछ जरुरी सामान के लिए निकलना पड़ा है।  फिलीपींस में कोरोना की वजह से 636 बीमार है।  अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये तस्वी

र है ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के रेलवे स्टेशन की. प्लेटफार्म में एक लड़की अकेले कड़ी खड़ी है।  इसे सिडनी जाना है।  ऑस्ट्रेलिया में 2362 लोग कोरोना संक्रमित है जिनमे 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
सर्बिया के बेलग्रेड के एक ऑफिस में यह आदमी अकेले काम  कर रहा है।  काम से थक गया तो डेस्क पर ही सो गया. यहाँ अब तक 300 लोग कोरोना संक्रमित है जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन का कार्नबी स्ट्रीट के सेक्सपियर रेस्टोरेंट के बाहर अकेले बैठा यह व्यक्ति अपने आप में खोया है।  ब्रिटेन में 8077 लोग कोरोना संक्रमित है जबकि अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है।  इटली के रोम में अपने घर की छत पर बैठा यह इंसान ताज़ी हवा खा रहा है।  इटली में कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा 6820 लोगों की मौत हुई है।
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन रुक गई है।  रेलवे का एक कर्मचारी इसी ट्रेन में  किसी से बात कर रहा है।  भारत में अब तक 588 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है जबकि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.