विदेश में रहने वाले 90 हज़ार लोग पंजाब लौटे, कोरोना के खतरनाक स्तर तक पहुंचने कला बढ़ा खतरा 


corons
नई दिल्ली, 24 ,मार्च –एन पी न्यूज 24  – पंजाब के 90 हज़ार लोग कोरोना के दहशत के बीच देश लौट आये है।  राज्य में वायरस नहीं फैले इसके लिए बड़े फंड की जरुरत होगी। यही वजह है की अमरिंदर सिंह सरकार ने केंद्र से 150 करोड़ रुपए की मांग की है।  केंद्रीय ;स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कहा गया है कि पंजाब के 90 हज़ार लोग प्रदेश लौट आये है।  अधिकांश में कोरोना वायरस के लक्षण है।  अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले है।  उनमे से एक की मौत हो गई है.
पंजाब में कर्फ्यू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 
पजाब में कर्फ्यू की घोषणा की गई है और इसका उल्लंघन करने पर क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  लॉकडाउन के बावजूद लोगों को जरुरी सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की छूट दी गई है।  कर्फ्यू के दौरान लोगों को सड़क पर देखे जाने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा या जुर्माना लगाया जाएगा।
सभी फैसले लोगों की भलाई के लिए 
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले कुछ दिनों में हमने घरेलू क्वारंटाइन के उल्लंघन करने वालो के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई शुरू की है।  जो भी उपाय किये जा रहे है वे सभी लोगों की भलाई के लिए किये जा रहे है।  मैं खुश हूं कि हर कोई सहयोग कर रहा है।  राज्य में कर्फ्यू उल्लंघन के लिए 48 केस दर्ज किये गए है।  सबसे अधिक 26 मामले चंडीगढ़ के पास मोहाली से थे।
दो साल का बच्चा संक्रमित 
राज्य में संक्रमित होने वालो की संख्या 23 हो गई है।  इटली से आये एक 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।  एक बच्चा जो जर्मनी से नवाशहर लौटा था उसकी कोरोना की वजह से मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *