पुणे। एन पी न्यूज 24 – पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर के सभी इलाके ‘जनता कर्फ्यू’ के चलते लॉकडाउन हैं। सड़कों पर न के बराबर लोग नजर आ रहे हैं। इस बीच पुणे में एक दंपति शहर के कसबा पेठ इलाके में कबूतरों को खाना खिलाता नजर आया। इस दंपति ने कबूतरों को दाना खिलाने के लिए पुलिसवालों से विशेष मंजूरी भी ली थी।
कसबापेठ में रहने वाले अमित पिछले 25 साल से लगातार कबूतरों को दाना खिला रहे हैं। वे हर दिन मॉर्निंग वाक पर अपनी पत्नी के साथ जाते हैं और सैंकड़ों कबूतरों को दाना खिलाते हैं। अमित ने बताया कि ‘जनता कर्फ्यू’ में इंसानों ने अपने खाने का इंतजाम तो कर लिया था, लेकिन मेरे भोजन की आस में बैठे ये कबूतर कैसे दाना चुगते। इसलिए मैंने इन्हें आज भी दाना खिलाने के लिए यह जनता कर्फ्यू में भी बाहर आने का निर्णय लिया।
Leave a Reply