महाराष्ट्र में कोरोना से एक और  मौत, स्थित गंभीर  

0

 मुंबई : एन पी न्यूज 24 –  संक्रमण से बचने के लिए चलाए जा रहे तमाम उपायों के बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना से पीड़ितों की तादाद 334 हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, यहां मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और मरने वालों की तादाद 2।

महाराष्ट्र में 10 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के हैं। इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई। यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था। इस तरह देश में अब मरने वालों की तादाद 5 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.