कोरोना का पुणे में आया चौंकाने वाला मामला

0
पुणेएन पी न्यूज 24  – कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले देश में महाराष्ट्र खासकर पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर में पाए गए हैं। गत दिन चार मरीज मिलने के बाद रविवार को नये से दो और मरीज पाया गया। हालांकि, इन आंकड़ों में चौंकाने वाली बात यह है कि पुणे में कोरोना की एक ऐसी 40 वर्षीय महिला मरीज मिली है, जो हाल में कभी विदेश यात्रा पर गई ही नहीं थी। आशंका है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई होगी जो विदेश यात्रा से लौटा होगा। प्रशासन उसकी यात्रा की हिस्ट्री जांचने में जुटा है।
जिला प्रशासन के अनुसार उक्त महिला भारती अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर है। महिला के नमूने स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) की आशंका के चलते जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए थे, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। महिला ने किसी अन्य देश की यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह 3 मार्च को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी गई थी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई हो, लेकिन वह विदेश यात्रा पर नहीं गई थी। वह निश्चित तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई है जो विदेश से लौटा था। मुंबई तक कैब से उसके सफर के ब्योरों की जांच की जा रही है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए अलग दिशा-निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि महिला के मामले को आगे की जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। इस बीच, पुणे में शुक्रवार को जिस 25 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उसने हाल ही में आयरलैंड की यात्रा की थी। युवक को शुक्रवार को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शाम में उसके नमूने की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.