कोरोना से लड़ने में 3 विटामिन हमें देते हैं साथ, जानिए वह कौन-कौन हैं

0

नई दिल्ली – एन पी न्यूज 24 –  कोरोना वायरस की संख्या मारे भी देश में तेजी से बढ़ रही है। डायट हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो 3 प्रकार विटामिन हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकते हैं-

विटामिन सी
मनुष्य के शरीर के सही तरह से कार्यसंचालन के लिए कई तरह के विटामिन्स की आवश्यकता होती है। सभी आवश्यक विटामिन में विटामिन सी भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। यह कई तरह के कार्यों जैसे तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना, कोलेजन का निर्माण करना, रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाना तथा शरीर में अन्य पोषक पदार्थों के अवशोषण में सहायक होता है। इतना ही नहीं, यह एक बेहतरीन एंटी−ऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है तथा इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अभाव में व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। आमतौर पर लोग विटामिन सी के सेवन पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते। लेकिन इसकी कमी के संकेत खुद आपका शरीर ही देता है। संतरा, मौसमी, किन्नू, स्ट्राबेरी, शिमला मिर्च, पालक और ब्रोकली में काफी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है। इसलिए इन्हें अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

विटामिन-बी6
पायरीडोक्सीन या पिरीडाक्सिन को विटामिन बी 6 के नाम से जाना जाता है। विटामिन बी 6, बी विटामिन का एक प्रकार है व कुछ विशेष खाद्य पदार्थ जैसे कि अनाज, बीन्स, सब्जियां, जिगर, मांस और अंडों में पाया जा सकता है। ये जरूरी पोषक तत्व हमारे भोजन को एनर्जी में बदलने में सहायक होता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग विटामिन बी 6 का सेवन करते है उन्होंने रात को सपने क्या देखा उन्हें सुबह तक अच्छे से याद रहता है। इसके अलावा ये विटामिन नींद की क्वालिटी को बढ़ाने के साथ ही थकान को भी दूर करता है।

विटामिन-ई
विटामिन ई हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। इसके आठ अलग-अलग रूप होते हैं। कोशिकाएं एक दूसरे से इंटरएक्ट करने में विटामिन ई का उपयोग करती हैं और कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

विटामिन ई के स्त्रोत : अंडे, सूखे मेवे, बादाम और अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, सरसों, शलजम, एवोकेडो, ब्रोकली, कड लीवर ऑयल, आम, पपीता, कद्दू, पॉपकार्न।

Leave A Reply

Your email address will not be published.